फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   In the inaugural match, Janora's team defeated Nagla Vishu.

Mainpuri News: उद्घाटन मैच में जनौरा की टीम ने नगला विशू को हराया

Mon, 09 Feb 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 09 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
In the inaugural match, Janora's team defeated Nagla Vishu.
फोटो 25 वॉलीबॉल मैच में अंक अर्जित करने का प्रयास करते खिलाड़ी। संवाद
बेवर। गांव जनौरा में स्वतंत्रता सेनानी लाला सती प्रसाद की स्मृति में डे-नाइट वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में मेजबान जनौरा की टीम ने नगला विशू की टीम को हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, बनी सिंह यादव और जिला पंचायत सदस्य किशोर शाक्य ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। रोमांचक मुकाबले में जनौरा और नगला विशू की टीम के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन

जनौरा की टीम ने अपने बेहतरीन समन्वय और आक्रामक खेल के दम पर नगला विशू को पांच अंकों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे। इस दौरान आशीष श्रीवास्तव, श्याम बाबू, हर्ष शाक्य, सुशील कुमार, परशुराम, कीर्तन शाक्य, सुमित कुमार, विक्की, शिवम, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed