फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   In place of prayers storm

नमाज अदा करने के स्थान पर फिर विवाद

Sun, 05 Jun 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 05 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
In place of prayers storm
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रमजान से पहले नमाज अदा करने के लिए फिर विवाद हो गया। एएसपी की मौजूदगी में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। पिछले साल नमाज सत्तार के मकान में हुई थी। शिकायत के बाद नमाज खेत में अदा करने पर सहमति बनी थी। लेकिन इस बार फिर सत्तार ने नमाज अपने घर में अदा करने का प्रार्थना पत्र दिया यही नहीं उसने पुलिस पर जबरन समझौता करने का आरोप लगाया। तो वहीं इसके विरोध में रविवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गत वर्ष रमजान पर अब्दुल सत्तार के मकान में अचानक कई लोग नमाज अदा करने लगे। इसकी लोगों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने सत्तार से नई परंपरा न डालने की बात की। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने थाने में प्रदर्शन किया था। पुलिस के कड़े रुख को देख सत्तार ने मकान के स्थान पर गांव से बाहर एक खेत में नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी। थाना पुलिस और तत्कालिक उपजिलाधिकारी किशनी गजेंद्र कुमार ने दोनों समुदायों के बीच बनी सहमति के आधार पर इसकी अनुमति दे दी। साथ ही कहा कि भविष्य में नमाज पास के गांवों में स्थित मस्जिदों में हो होगी। सात जून से रमजान शुरू हो रहे हैं। इसके चलते सत्तार ने इस बार उसी खेत में नमाज अदा करने की अनुमति देने का प्रार्थना पत्र डीएम को दिया जहां पिछली बार कुछ दिनों के लिए नमाज अदा की गई थी। डीएम लोकेश एम के आदेश पर एडीएम सूर्यमणि लाल चंद्र और एसडीएम गजेंद्र कुमार ने शुक्रवार को किशनी थाने में दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर पीस मीटिंग कराई। इसमें सत्तार ने कहा था कि वह कोई नई परंपरा शुरू नहीं करेगा और जटपुरा या अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी। शनिवार को सत्तार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि थाने में उससे जबरन समझौता कराया गया। इस पर डीएम ने दोनों पक्षों में एक बार फिर बैठक कराने को कहा। 
विज्ञापन


बैठक की सूचना पर सैकड़ों लोग तहसील परिसर में पहुंचे। उन्होंने दोनों समुदायों के पांच पांच लोगों को तहसील कार्यालय में बुलाया। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने जांच के बाद सत्तार को फटकार लगाई। साथ ही उसे पांच लाख के निजी मुचलका भरने पर ही छोड़ने के आदेश दिए। इससे पूर्व उन्होंने सत्तार से अकेले में बात की। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश कठेरिया ,जिला पंचायत सदस्य विपिनराज चेयरमैन जेसीराम यादव, सुधीर गुप्ता, प्रदीप चौहान, आदेश गुप्ता, रमाकांत मिश्र आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed