फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   If officers paid attention to complaint of bank cashier in Mainpuri forgery would not have happened

Mainpuri News: शिकायत पर देते ध्यान तो नहीं होता फर्जीवाड़ा; बैंक कैशियर ने डेढ़ महीने पहले दी थी सूचना

Mon, 10 Jul 2023 01:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 01:55 PM IST
सार

मैनपरी में यदि अधिकारी शिकायत पर ध्यान देते तो फर्जीवाड़ा नहीं होता। बैंक कैशियर ने डेढ़ महीने पहले सूचना दी थी। खातों से रुपये निकालने में डेबिट कार्ड को ही प्रयोग किया गया।

विज्ञापन
If officers paid attention to complaint of bank cashier in Mainpuri forgery would not have happened
फर्जीवाड़ा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपरी में सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने छह महीने पहले की गर्ई शिकायत पर अगर ध्यान दिया होता तो करहल की सहकारी बैंक में हुआ फर्जीवाड़ा नहीं होता। करहल की सहकारी बैंक शाखा में एटीएम कार्ड से ही रुपये निकालने में फर्जीवाड़ा किया गया है।

विज्ञापन


सहकारी बैंक शाखा जागीर के कैशियर शेखर कुमार ने 19 जनवरी 2022 को बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि उसका मैनपुरी शाखा से 28 दिसंबर 2021 को तबादला बेवर शाखा के लिए किया गया था। एक जनवरी 2022 को उसका तबादला बेवर शाखा से जागीर शाखा में किया गया। एक जनवरी को उसने कार्यभार जागीर शाखा में ग्रहण किया। तीन जनवरी 2022 को जागीर के शाखा प्रबंधक ने उसकी आईडी बेवर से जागीर शाखा में स्थानांतरित करा दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला कारोबार: व्हाट्सएप पर ऑर्डर...पार्सल से करते तस्करी; आठ राज्य और दो देशों तक फैला सिंडिकेट
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने शिकायत में कहा था कि सहकारी बैंक से जारी किए जा रहे एटीएम का बैंक में कोई रिकार्ड नहीं है। जारी किए जाने वाले एटीएम को रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जा रहा है। शिकायत में यह भी कहा था कि तीन जनवरी 2022 को उनकी आईडी से बेवर शाखा से कुछ एटीएम कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इनको एटीएम रजिस्टर पर भी दर्ज नहीं किया गया है। उसकी शिकायत पर बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने ध्यान ही नहीं दिया।

यह भी पढ़ेंः- Agra : चलते-चलते फट गई चक्की, महिला की गर्दन को चीर गया पत्थर, धड़ से 20 फीट दूर गिरा सिर तो सिहर उठे लोग

करहल में डेबिट कार्ड से ही हुआ फर्जीवाड़ा

करहल की सहकारी बैंक शाखा में जो फर्जीवाड़ा हुआ है। उसमें खातों से रुपये निकालने में डेबिट कार्ड को ही प्रयोग किया गया है। बैंक सूत्रों ने बताया कि डेबिट कार्ड जारी करने में मनमानी हुई है। जारी किए गए कार्ड रजिस्टर में दर्ज ही नहीं हैं। कई ग्राहकों को पता ही नहीं है कि उनके खाते पर सहकारी बैंक से डेबिट कार्ड भी जारी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed