फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   husband threw her out of the house for being dark skinned brother did such a brutality at her parent house

UP: रंग काला होने पर ससुरालियों ने घर से निकाला, मायके में भाई ने की ऐसी बर्बरता...जान देने पहुंच गई विवाहिता

Tue, 04 Feb 2025 06:00 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 04 Feb 2025 06:00 PM IST
सार

ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। महिला अब मायके में रह रही थी। यहां भाई ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर दी। इससे आहत महिला जान देने पहुंच गई। 

विज्ञापन
husband threw her out of the house for being dark skinned brother did such a brutality at her parent house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के औंछा क्षेत्र के गांव महाराजपुर की महिला को उसके रूप-रंग पर ससुरालियों ने टिप्पणी कर दी। मायके छोड़कर चले गए। वहां शराब के नशे में महिला को उसके भाई ने पीट दिया। इससे आहत महिला जान देने को घर से निकल गई। गनीमत रही कि महिला को नहर में कूदने से पहले पुलिस ने रोक लिया। बाद में उसे पिता के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी महिला की शादी 3 दिसंबर 2024 को जनपद एटा के गांव सूतपुर निवासी युवक के साथ हुई है। आरोप है कि कम दहेज और रंग काला होने को लेकर उसे ताने दिए जाने लगे। सोमवार रात को ससुरालीजन उसे गांव के बाहर छोड़ गए। 
विज्ञापन


वह अपने मायके पहुंची तो वहां इकलौते भाई ने शराब के नशे में उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह जान देने के लिए जनपद एटा के थाना सकीट क्षेत्र स्थित लोअर गंग नहर पर पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों ने महिला के इरादे भांप लिए और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर आकर महिला को रोक लिया। औंछा पुलिस महिला को थाने लेकर आई। वहां पूछताछ में बताया कि उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। काले रंग की वजह से ससुराल और मायके में तिरस्कार से वह आहत है। महिला को समझाने बुझाने के बाद पिता कप्तान सिंह के साथ घर भेज दिया गया। 


थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि महिला नहर में कूदने जा रही थी। उसे पिता की सुपुदर्गी में भेजा गया है, यदि कोई शिकायत प्राप्त होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed