फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Hundred day campaign directed to the toilet

अभियान चलाकर प्रतिदिन सौ शौचालय बनाने के निर्देश

Fri, 27 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 27 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hundred day campaign directed to the toilet
अभियान चलाकर प्रतिदिन सौ शौचालय बनाने के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
 डीपीआरओ ने शुक्रवार को विकास भवन में विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। सहायक विकास अधिकारी पंचायत से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुसार होना चाहिए। अगर मानक के अनुरूप शौचालयों का निर्माण नहीं किया, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने नरेश चंद्र यादव ने कहा कि स्कूल शौचालयों की मरम्मत का कार्य तेजी से कराकर फोटो कार्यालय में जमा करा दें। डीएम के निर्देश के बाद भी अब तक खुले में शौच मुक्त गांवों के प्रस्ताव न आने पर तीन दिन में प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। सभी गांवों की अभियान चलाकर सफाई कार्य कराया जाए। चौदहवें वित्त की कार्ययोजना बनाकर वेबसाइट पर अपलोड कराई जाए। लोहिया ग्रामों में शौचालय निर्माण हेतु धनराशि भेज दी गई है और अभियान चलाकर प्रतिदिन 100 शौचालय बनाए जाएं। पिछले वर्षों के सभी लोहिया गांवों की डिजिटल डायरी एक सप्ताह में उपलब्ध कराई जाए। शौचालय निर्माण के उपभोग प्रमाणपत्र लेखाकार धीरेंद्र पाल को उपलब्ध कराए जाए। कुरावली के प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत केके मिश्रा से लोहिया ग्रामों की कार्ययोजना तत्काल प्रस्तुत करने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को बेस लाइन सर्वे के आधार पर सरकार से शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि मिलती है। सभी बीपीएल और एपीएल के अनुसूचित जाति, भूमिहीन, लघु सीमांत किसान, विकलांग और महिला मुखिया वाले परिवारों को बेस लाइन में पात्र माना गया है, जिन परिवारों को पूर्व में किसी भी योजना से शौचालय सुविधा का लाभ मिल चुका है वह पात्र नहीं होंगे। डीपीआरओ ने बेस लाइन की कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश एडीओ पंचायत को दिए। बैठक में राजेश दुबे, सुभाष पाठक, प्रेमचंद्र बाथम, केके मिश्रा, राम सनेही लाल, ओमप्रकाश तिवारी, आनंद नरायन त्रिपाठी, रामराज भदौरिया, डीसी सोनी, बीसी रंजना, डीपीएम अजय विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed