फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Htwaa party placard-trains

गाड़ियों से हटवाए पार्टी के झंडा-बैनर

Sat, 07 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 07 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Htwaa party placard-trains
गाड़ियों से हटवाए पार्टी के झंडा-बैनर - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग के सख्त निर्देशों के बाद शनिवार को जनपद भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। गाड़ियों पर लगे प्रचार और पार्टी के झंडे और प्रचार बैनर हटवाए।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से आचार संहिता का पालन कड़ाई से किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त आदेश के मुताबिक पार्टी जिलाध्यक्ष और महासचिव के अलावा कोई भी पार्टी का प्रचार या झंडा आदि लगाकर नहीं चलेगा। आदेश मिलने के साथ ही शनिवार को जिले भर में कार्रवाई शुरू कर दी गई। भोगांव, बेवर, करहल, कुरावली, किशनी आदि सभी थाना क्षेत्र में सीओ, एसडीएम, एसओ ने पुलिस बल के साथ वाहनों से काली फिल्में , हूटर, पार्टी के प्रचार झंडा आदि को हटवाया। शहर में एसडीएम राजेश कुमार और सीओ सिटी राजेश चौधरी ने ईशन नदी पुल पर वाहनों को रोकने के साथ ही चेकिंग की। उन पर लगे हूटर, प्रचार सामग्री, झंडा आदि को हटवाया। सीओ सिटी ने बताया कि हर हाल में चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अमल किया जाएगा और जो भी नियम तोड़ेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



चेकिंग के दौरान हुई नोंकझोंक
ईशन नदी पुल पर चेकिंग के दौरान कुछ लोगों से पुलिसकर्मियों की नोंकझोंक भी हुई। वहां से गुजर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक चौहान चेकिंग के दौरान रोके जाने के बाद सिपाही से नोंकझोंक करने लगे। जिलाध्यक्ष का कहना था कि सिपाही का तरीका बेहद गलत था। मामला एसडीएम और सीओ सिटी तक पहुंचा तो उन्होंने सिपाही को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed