{"_id":"56fabb154f1c1b054df0027a","slug":"ht-line-burnt-wire-breakage-magic","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का तार टूटने से जली मैजिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन का तार टूटने से जली मैजिक
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन का तार टूटने से जली मैजिक
- फोटो : अमर उजाला
इटावा रोड बाईपास स्थित बकरी पैठ के निकट एचटी लाइन का तार टूटकर टाटा मैजिक के ऊपर गिरने से भगदड़ मच गई।
मंगलवार को बेवर क्षेत्र के ग्राम किशनपुर गढ़िया निवासी आदित्य और आदेश कुमार सुबह पैठ में बकरी के बच्चे बेचने लाए थे। वाहन चालक ने बकरी के बच्चों को उतारकर खड़ा कर दिया। ऊपर गुजर रही एचटी लाइन का तार अचानक टूटकर मैजिक के ऊपर आ गिरा। इससे मैजिक में आग लग गई। आग को देखकर पैठ में भगदड़ मच गई। लोगों ने बांस व डंडों से तार को मैजिक से अलग किया। वाहन चालक फूल सिंह ने कहा कि यदि मैजिक में सवारियां होतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली विभाग को ऐसे स्थानों पर सही लाइन बनाने के साथ ही लाइन के नीचे गार्डिंग करानी चाहिए।