{"_id":"1698e1c7b6c40ede5f39649de5e183c3","slug":"home-science-in-mathematics-from-hnsaya-cry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह विज्ञान ने हंसाया तो गणित ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह विज्ञान ने हंसाया तो गणित ने रुलाया
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल के गणित, गृह विज्ञान और इंटर की संगीत गायन की परीक्षा हुई। वहीं शाम की पाली में इंटर के मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र और तर्क शास्त्र की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल के गणित की परीक्षा में 9902 ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। वहीं गृह विज्ञान का पेपर सरल आने से छात्राएं खुश दिखीं।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल के गणित की परीक्षा में 41363 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 31461 ने परीक्षा दी। 9902 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रारंभिक गणित में पंजीकृत 832 में से 708 ने परीक्षा दी और 124 अनुपस्थित रहे। गृह विज्ञान में पंजीकृत 13848 में से 11252 उपस्थित और 2596 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर संगीत गायन में 23 में से 22 ने परीक्षा दी और एक अनुपस्थित रहा।
वहीं जहां गणित के पेपर ने छात्र-छात्राओं को रुलाया तो गृह विज्ञान के पेपर ने खूब हंसाया। गणित का पेपर देकर बाहर निकले छात्र निखिल कुमार, अनुज कुमार, सुमित कुमार का कहना था कि इस बार गणित का पेपर काफी जटिल था। प्रश्न हल करने के लिए गुणा भाग में ही समय निकल गया। टाइम का पता ही नहीं चला। वहीं गृह विज्ञान की छात्रा अरसी, कुसुम, हिना आदि का कहना था कि गृह विज्ञान का पेपर काफी अच्छा हुआ है। पेपर सरल होने से 15 मिनट पहले ही पेपर हो गया।