फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Hlpura resolution of open defecation free

हलपुरा को खुले में शौच मुक्त करने का संकल्प

Sat, 14 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 14 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hlpura resolution of open defecation free
संकल्प - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2019 तक देश को खुले में शौच मुक्त करने के अभियान पर काम चल रहा है। इसके लिए समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता (सीएलटीएस) विधा को अपनाया गया है। मैनपुरी विकास खंड के हलपुरा, सुल्तानगंज के नगला पाल गांव में शनिवार को ग्रामीणों के साथ स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने सीएलटीएस की। इस दौरान हलपुरा के प्रधान और ग्रामीणों ने गांव को खुले में शौच मुक्त करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी लोकेश एम ने जनपद के 50 गांवों को खुले में शौच मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए शीघ्र ही विश्व बैंक की टीम सीएलटीएस की ट्रेंनिग देगी। हलपुरा को खुले में शौच मुक्त करने के कार्य में समाज सेवी पूरन सिंह प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। हलपुरा और नगला पाल में शनिवार को सीएलटीएस ट्रेनिंग कर चुके जिला कंसल्टेंट अंकुरमणि यादव, खंड प्रेरक रंजना चौहान, कर्मवीर, शिवशंकर ने ट्रेनिंग दी। 
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के डीसी नीरज शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायतों और ग्रामों में खुले में शौच मुक्त करने की प्रक्रिया में पहले ग्राम पंचायत खुले में शौच मुक्त करने का प्रस्ताव करती है। उसके बाद ब्लॉक स्तरीय टीम गांव का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट जिला स्तरीय टीम को देती है। जिला स्तरीय टीम में डीएम द्वारा नामित जिला स्तरीय अधिकारी होते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र ने बताया कि प्रथम चरण में प्रत्येक विकास खंड से पांच-पांच गांवों के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed