{"_id":"66a635f07b5ed2f7f80f3f2a","slug":"history-sheeter-along-with-his-associates-attacked-youth-with-knife-in-mainpuri-beat-him-with-iron-rod-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग युवक पर किया हमला, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार...सरिया से पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग युवक पर किया हमला, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार...सरिया से पीटकर किया अधमरा
Sun, 28 Jul 2024 05:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:43 PM IST
सार
मैनपुरी में हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग युवक पर हमला कर दिया। चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। सरिया से पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गांव बैजनाथपुर के पास हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने एक युवक को घेर कर चाकू से हमला किया। सरिया से पीटकर अधमरा कर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घायल हुए युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के पास की है। गांव निवासी गोपी सिंह 26 जुलाई को बाजार गया था। शाम के समय जब वह घर वापस आ रहा था। तभी गांव के पास ही प्रमोद सिंह, रजत उर्फ ईलू और वीनेश यादव निवासी निर्भय गढी जनपद फिरोजाबाद ने घेर लिया।
विज्ञापन
वीनेश एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई दिनों से वह गांव बैजनाथपुर में ही रह रहा है। हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने गोपी पर चाकू और सरिया से हमला बोल दिया। चाकू और सरिया से हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आरोपी उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जानकारी होने के बाद परिजन ने घायल युवक को उपचाररे लिए अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और साथियों के खिलाफ मुकदुमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।