फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Highway jam, demolition on father-son's death in accident

हादसे में पिता-पुत्र की मौत पर हाईवे जाम, तोड़फोड़

Mon, 24 Apr 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Mon, 24 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Highway jam, demolition on father-son's death in accident
हादसे में पिता-पुत्र की मौत पर हाईवे जाम, तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बाद पुलिस और एंबुलेंस के न पहुंचने पर ग्रामीण भड़क उठे। घंटेभर बाद एंबुलेंस पहुंची तो ग्रामीणों ने उसमें तोड़फोड़ की। इस पर चालक एंबुलेंस को अरसरा गांव में छोड़कर भाग गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर हाईवे से हटाया।
विज्ञापन

सोमवार को शाम साढ़े तीन बजे थाना क्षेत्र के नंदपुर निवासी प्रमोद जाटव (32) अपने पुत्र नौ वर्षीय अर्पित के साथ बाइक से किशनी से लौट रहे थे। प्रमोद अपनी पत्नी मंजू को रिश्तेदारी में शादी के लिए छोड़ने गया था। बाइक पर प्रमोद का साला मनोज भी बैठा था। अरसारा गांव के सामने कुसमरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पिता पुत्र की मौके पर मौत हो गई और मनोज घायल हो गया। लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन किया पर काफी देर तक मौके पर कोई नहीं पहुंचा। थोड़ी देर बाद थाना किशनी व चौकी कुसमरा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंचने पर लोगों ने उसमें जमकर तोड़फोड़ की। इस पर उसका चालक एंबुलेंस को अरसारा गांव में छोड़कर भाग गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।सूचना पर कुर्रा, एलाऊ, भोगांव व बेवर सहित कई थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंच गया। बाद में एएसपी शिष्यपाल सिंह, एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, सीओ भोगांव राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। एसडीएम किशनी ने लेखपाल को आर्थिक मदद दिलवाने के निर्देश दिए। अफसरों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed