{"_id":"56ec43324f1c1bca3b8b4a39","slug":"heads-of-eight-blocks-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ ब्लाकों के प्रमुखों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ ब्लाकों के प्रमुखों ने ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
श्ापथ्ा ग्रहण्ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के नौ में से आठ ब्लाकों के प्रमुखों ने शुक्रवार को संबंधित ब्लाक परिसर में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान संबंधित ब्लाक के अधिकांश बीडीसी मौजूद रहे।
बेवर में ब्लाक परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। तहसीलदार राकेश सोनी ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख शमा चौहान को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख शमा चौहान ने समस्त बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी कर्मराज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख किशनी राहुल राठौर, चेयरमैन सरितकांत भाटिया, मनोज दुबे, संतोष चौहान, पकंज सिंह चौहान, वीना चौहान, दीपू राठौर, आकाश प्रताप सिंह चौहान आदि मौजद रहे।
किशनी में मीरादेवी ने किशनी की ब्लाक प्रमुख के रूप में शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव थे। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव का इंजीनियर रामपाल यादव ने स्वागत किया। प्रभारी बीडीओ विजय कुमार ने मीरा देवी को शपथ दिलाई। बाद में मीरा देवी ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला पंचायत प्रतिनिधि अनुजेश यादव, आशु दिवाकर, योगेंद्र यादव, विपिनराज यादव, जैसीराम यादव, दिनेश यादव, हरेंद्र यादव, सुनील यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बदन सिंह यादव ने व संचालन बलराज यादव ने किया।
विज्ञापन
बरनाहल में बीडीओ अमित कुमार ने ब्लाक प्रमुख रमाकांती यादव को शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने अन्य बीडीसी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अतिथियों एमएलसी अरविंद यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप का स्वागत किया गया। आरएस यादव, योगेंद्र सिंह, नीरज यादव, शिवकुमार यादव, सर्वेश कुमार, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
जागीर ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख रजनीश यादव को बीडीओ राम शिरोमणि मौर्य न शपथ दिलाई। इसके बाद रजनीश यादव ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख आशुतोष यादव के जो सपने अधूरे रह गए हैं वे उनको पूरा करेंगी। इस अवसर पर एसडीएम भोगांव विजय प्रताप, डीओ पंचायत रामराज भदौरिया, राकेश चतुर्वेदी, डाक्टर दीन मोहम्मद दीन, गोविंद यादव, अनूप मिश्रा, नवनीत कुमार आदि मौजूद थे।
घिरोर ब्लाक परिसर में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित सरिता यादव ने 84 बीडीसी सदस्यों के साथ शपथ ली।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम ब्लाक परिसर में हुआ। इस अवसर पर एसडीएम महेश प्रकाश सिंह विधायक सोबरन सिंह यादव, कुंवर अनुजेश प्रताप सिंह यादव, मनोज यादव, सुधीर यादव, प्रवीण यादव, रविंद्र यादव, अनिल यादव, अतुल यादव, श्यामवर्ण सिंह, मुसर्रत अली आदि लोग उपस्थित रहे
करहल में खंड विकास अधिकारी ने जब नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख बिल्लू सिंह यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मिट्ठूलाल दिवाकर ने की। संचालन शिक्षक नेता रघुवीर सिंह यादव ने किया। युवा नेता नीरज यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य सोबरन सिंह यादव गुड्डू यादव, अवधेश यादव सहित अनेक गणमान्य भी समारोह में उपस्थित रहे।
कुरावली में ब्लाक प्रमुख अरुण लता दिवाकर को समाज कल्याण अधिकारी विवेक वाजपेयी ने शपथ दिलाई। उन्होंने बाद में बीडीसी को शपथ दिलाई। बीडीओ अजीत वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम, रामदास, अवनींद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, ममता, आशा आदि मौजूद थीं।
सुल्तानगंज में ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख आरती देवी को जिला विकास अधिकारी जेएन कुरील ने शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने 106 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ऋषि यादव, खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान, चंद्र पाठक आदि लोग मौजूद थे।