{"_id":"575860404f1c1be8389c52de","slug":"guru-arjun-dev-told-the-essence-of-all-religions","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु अर्जुन देव ने सभी धर्माें का सार एक बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु अर्जुन देव ने सभी धर्माें का सार एक बताया
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
शहीदी दिवस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान गुरु अर्जुन देव के बलिदान को याद किया गया।
गुरुद्वारा के ज्ञानी रूपेंदर सिंह ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने ही अमृतसर में सिक्खों के धार्मिक स्थल श्री हरमंदिर साहिब जी का निर्माण कराया। वह सदैव सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रहे। उन्होंने सभी धर्माें का सार एक बताया, लेकिन उस समय के बादशाह जहांगीर को उनका धार्मिक सार पसंद नहीं आया। उसने गुरुजी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पर गुरुजी ने अपने सिद्धांतों के साथ कोई समझौता नहीं किया और उन्हें गर्म तवे पर बैठाकर गर्म रेत ऊपर डालकर शहीद कर दिया। इस अवसर पर ठंडी लस्सी की छबील एवं चने का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर हरदीप सिंह, राजेश अरोरा, दलीप सिंह, जनक सिंह, गुरुदीप सिंह, जसवीर सिंह, डाक्टर एसपी सिंह, अनूप सिंह, बलवीर सिंह, प्रभगुन सिंह आदि मौजूद थे।