फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   GRP detained youth and recovered pistol from him during checking in railway station in Mainpuri

UP: पत्नी की हत्या करने के लिए पिस्टल लेकर घूम रहा था, जीआरपी ने धर लिया... तो हाथ-पांव पड़ गए ढीले

Tue, 05 Mar 2024 05:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 05:44 PM IST
सार

मैनपुरी में युवक पत्नी की हत्या करने के लिए पिस्टल लेकर घूम रहा था। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध दिखने पर जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। इस पर वह सकपका गया और भागने लगा।

विज्ञापन
GRP detained youth and recovered pistol from him during checking in railway station in Mainpuri
मैनपुरी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात चेकिंग के दौरान जीआरपी ने एक युवक को हिरासत में लिया। उसकी तलाशी लेने पर एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने युवक ने बताया कि वह करहल क्षेत्र का रहने वाला है। जीआरपी थाने में आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मंगलवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष जीआरपी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव और त्योहारों को लेकर सर्तकता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन पर टीम रात को संदिग्ध लोगों की तलाशी ले रही है। रात को प्लेटफार्म नंबर एक के पास एक संदिग्ध युवक देखा गया। उससे पुलिसकर्मी ने वहां खड़ा होने की वजह पूछी। पुलिस को देखकर वह सकपका कर भागने लगा। 

विज्ञापन

पिस्टल और कारतूस बरामद

इस पर उसे पकड़ा गया। उसकी तलाशी ली गई तो कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम राजवीर निवासी गांव रतिभानपुर थाना करहल बताया। आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से चल रहा है विवाद

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी राजवीर से पिस्टल रखने को लेकर वजह पूछी गई। इस पर उसने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में चल रहा है। इस कारण से वह तनाव में रहता है। पत्नी की हत्या करना चाहता था। इसलिए पिस्टल लेकर चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed