{"_id":"43fc3d054c7d682aef7ce0e504f932c6","slug":"grp-constable-shot-the-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी सिपाही ने युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी सिपाही ने युवक को गोली मारी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 24 Jan 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नगला जसी में घर के बाहर ताप रहे एक युवक को जीआरपी सिपाही ने गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी। उसे सामुदायिक केंद्र किशनी भेजा गया। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। चचेरे भाई वीरेश पुत्र रामदास सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगला जसी निवासी विजेंद्र (35) पुत्र अजब सिंह यादव शनिवार को सुबह घर के बाहर बैठा ताप रहा तभी यशवीर पुत्र मुलायम सिंह यादव बाइक पर सवार होकर आया और लाइसेंसी राइफल से उसे गोली मार दी। इसके बाद गांव बखतपुर की ओर भाग गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। विजेंद्र के मुताबिक हमलावर के घर का पानी उसके दरवाजे के सामने भरता है। सुबह आठ बजे के करीब यशवीर के भाई राजू से इसी पानी को लेकर विवाद हुआ था।
इस पर राजू ने फोन से कुसमरा के रामलीला मैदान में परिवार सहित मकान बनाकर रह रहा यशवीर को बुलाया। करीब पौने नौ बजे यशवीर मोटरसाइकिल से आया और गाली देते हुए लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी किशनी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। जीआरपी आगरा को यशवीर के बारे में जानकारी दे दी गई है। घटना की तहरीर घायल के चचेरे भाई वीरेश पुत्र रामदास ने यशवीर व अरविंद पुत्र मुलायम सिंह एवं मुलायम सिंह व बीराज सिंह पुत्र किशन लाल के विरुद्ध दर्ज कराई।
विज्ञापन
पहले भी कर चुका है वारदात
सीओ जीआरपी इटावा आगरा के मुताबिक मुख्य आरोपी यशवीर सिंह वर्तमान में उनके यहां गारद पर तैनात है। ग्रामीणों के अनुसार यशवीर ने 2011 में गांव के ही दलवीर पुत्र छोटेलाल व रामसिंह पुत्र मुश्ंाीलाल पर फायर किए थे। इसकी रिपोर्ट कुसमरा चौकी पर दर्ज कराई गई थी। बाद में पंचायत हो गयी थी। 2012 में इंद्रपाल पुत्र राम खिलाड़ी का सिर फोड़ दिया था। इसमें भी एफआईआर के बाद समझौता हो गया था। 2013 जुलाई में गांव बखतपुर के नेम सिंह से मारपीट की थी। इसमें भी समझौता हो गया। 2014 में संजू पुत्र साहब सिंह से मारपीट की थी।