फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   groom suddenly disappeared from wedding ceremony

UP: जयमाला से गायब हुआ दूल्हा... दुल्हन के उड़े होश, परिजन हाे गए परेशान; मामला जान पुलिस का भी ठनक गया माथा

Sun, 23 Feb 2025 07:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Feb 2025 07:27 PM IST
सार

खाना खाने के दाैरान दोस्तों से कुछ कहना दूल्हा को इस कदर बुरा लगा कि वह गायब हो गया। बाद में पुलिस और परिजन के समझाने पर वह माना।
 

विज्ञापन
groom suddenly disappeared from wedding ceremony
दूल्हा को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी के कस्बा स्थित एक मैरिज होम में धूमधाम से बरात और फिर जयमाला का कार्यक्रम हुआ। जब दूल्हा दुल्हन खाना खाने के लिए बैठे, तभी किसी ने दूल्हे को दोस्तों को हटा दिया। इसी बात से दूल्हा नाराज होकर मैरिज होम से गायब हो गया। परिजन और रिश्तेदारों ने तलाश किया, काफी देर समझाने के बाद वह माना। जिसके बाद वैवाहिक रस्में संपन्न हो सकीं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

जनपद इटावा के पांडुआ निवासी अमन सिंह की बरात शनिवार की शाम को कस्बा स्थित एक मैरिज होम में आई थी। बरातियों की आवभगत हुई और उसके बाद हंसी खुशी के साथ जयमाला का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दूल्हे के दोस्तों के शोर मचाने पर उन्हें स्टेज से नीचे जाने के लिए कह दिया गया। कुछ लोगों ने स्थिति को किसी तरह से संभाल लिया। इसके बाद जब दूल्हा दुल्हन खाना खाने के लिए बैठे। 

 
विज्ञापन

यहां भी दूल्हे को दोस्तों से हटने के लिए कह दिया गया। यह बात दूल्हे को नागवार गुजरी और वह नाराज होकर मैरिज होम से बाहर चला गया। इसके बाद दूल्हे की तलाश शुरू हुई। 

 

रविवार की सुबह सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष के लोगों को रिश्तेदारों और पुलिसकर्मियों ने समझाया। इसके बाद दूल्हा भी गुस्सा छोड़ कर शादी की रस्में पूरी करने के लिए राजी हो गया। 

दोनों पक्ष के राजी होने के बाद वैवाहिक रस्में पूर्ण की गईं। शाम के समय दुल्हन की विदाई हो सकी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed