फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Got job in place of deceased brother through fake records, complaint to DM

Mainpuri News: फर्जी अभिलेखों से मृतक भाई की जगह पाई नौकरी, डीएम से शिकायत

Thu, 05 Feb 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Got job in place of deceased brother through fake records, complaint to DM
मैनपुरी। फर्जी अभिलेखों की मदद से छोटे भाई ने मृतक बड़े भाई की जगह पर लेखपाल की नौकरी पा ली। लेखपाल की पत्नी ने मृतक का आधार कार्ड, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित जिलाधिकारी से शिकायत करके जांच कराने तथा लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के हंसनगर की रहने वाली सुवीना देवी उर्फ रंजना ने डीएम को दी गई शिकायत में बताया है कि उसके पति अखिलेश कुमार करहल तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। एक फरवरी 2016 की रात को अखिलेश कुमार के बड़े भाई अनिल कुमार ने जहर खा लिया था। पीजीआई सैफई में उनकी मृत्यु होने के बाद 12 फरवरी 2016 को पोस्टमार्टम हुआ था। मृत्यु से पूर्व अनिल कुमार ने लेखपाल पद की परीक्षा दी थी। जिसमें वह उत्तीर्ण हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद लेखपाल पद का नियुक्ति पत्र घर आया था।
विज्ञापन

शिकायत में बताया है कि अखिलेश कुमार ने अपने आधार कार्ड सहित कुछ अन्य अभिलेखों में अपने मृतक भाई अनिल कुमार का नाम दर्ज करा लिया। एक जून 2016 को अखिलेश कुमार ने जालसाजी व धोखाधड़ी से अनिल कुमार के नाम से स्वयं लेखपाल पद पर जॉइनिंग ले ली है। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसको 28 अप्रैल 2024 को मारपीट कर घर से निकालने के बाद दूसरी शादी भी कर ली है। इस समय वह अपने पिता विश्राम सिंह निवासी विरिया नगला थाना जहानगंज जिला फर्रूखाबाद के पास रह रही है। उसने जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह से लेखपाल के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed