{"_id":"576801284f1c1b1d48b47d9b","slug":"girasu-dig-out-of-the-house-nrmund-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरासू भवन की खोदाई में निकले नरमुंड, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरासू भवन की खोदाई में निकले नरमुंड, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में बने गिरासू भवन की खोदाई में नरमुंड निकलने से सोमवार की शाम हड़कंप मच गया। नरमुंड के साथ वहां कारतूस, राइफल की बटें आदि भी मिली हैं। कंकाल, असलहे के पार्ट्स आदि मिलने से मजदूर सहम गए। सूचना पर अफसरों के साथ ही भीड़ जुट गई। घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। डीएम ने बताया कि जांच की जा रही है।
कलक्ट्रेट परिसर में स्थित गिरासू भवन को गिराकर नई बिल्डिंग निर्माण की तैयारी है। जहां पूर्व में मालखाना था। सोमवार को भी मजदूर भवन तोड़ने और खोदाई में जुटे थे। तभी खोदाई में तीन नरमुंड, राइफल की बट कारतूस आदि निकला। इससे मजदूरों के होश उड़ गए। घबराए मजदूरों ने भागकर इसकी जानकारी ठेकेदार को दी। पुराने मालखाना भवन की खोदाई में नरमुंड निकलने की खबर लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई। आमजन के साथ अफसर भी पहुंच गए। भीड़ देख वहां सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स बुला ली गई।
भवन को तोड़कर नवीन हाल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पूर्व में उक्त स्थान पर मालखाना था। जो पिछले कई वर्षों से बंद था। नरमुंड मिले हैं इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लोकेश एम, डीएम मैनपुरी