{"_id":"57ac84d94f1c1b2c45ee4e0d","slug":"getting-the-government-failed-to-prevent-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार अपराध रोकने में हो रही नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार अपराध रोकने में हो रही नाकाम
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम हो रही हैै। अपराध करने के बाद वारदात को करने के बाद आसानी से भाग जाते हैं। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। बुलंदशहर घटना की सीबीआई जांच कराई जाए। यह बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में दिए गए धरने को संबोधित करते हुए कहीं।
बुलंदशहर में 29 जुलाई की रात मां बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के बाद भाजपा ने गुरुवार को कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना दिया। धरने में पूर्व एमएलसी रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा सपा शासन में गुंडागर्दी चरम पर है। सपा के लोग भू माफियाओं से मिलकर जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। पुलिस सपा कार्यकर्ताओं के रूप में काम कर रही है। अधिकारी भयभीत और अपराधी भयमुक्त हैं। पूर्व विधायक अशोक चौहान ने कहा कि भाजपा ही सुशासन दे सकती है। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि जिले मेें भी सपा के बड़े नेता अवैध शराब के कारोबार से जुडे़ हैं। थाने और तहसील भी सपा के लोग ही चला रहे हैं। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इस मौके पर प्रेमसिंह शाक्य, आलोक अगिभनहोत्री, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, रामशरण वर्मा, प्रदीप चौहान, मनोरमा सिंह, सुषमा दीक्षित, कविता राठौर, बीना श्रीवास्तव, सुमन पालीवाल, मंजूषा चौहान, उमा चौहान, ममता राजपूत, अनुराग पांडेय, करन पाल सिंह, अजयपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह यादव, अरूण चौहान, सौरभ दुबे आदि मौजूद थे।