{"_id":"6984569d4ee551b37705fe5e","slug":"four-policemen-suspended-in-gate-man-assault-case-in-mainpuri-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: गेट मैन को पीटने के मामले में बड़ी कार्रवाई, SOG प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: गेट मैन को पीटने के मामले में बड़ी कार्रवाई, SOG प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित
Thu, 05 Feb 2026 02:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:06 PM IST
सार
रेलवे फाटक खोलने को लेकर गेटमैन की पिटाई के मामले में थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं। वहीं चार को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
up police
- फोटो : संवाद
विस्तार
मैनपुरी के टिंडौली रेलवे फाटक न खोलने के विवाद में गेटमैन की पिटाई और सरकारी पिस्टल से धमकाने के मामले में एसपी ने एक्शन ले लिया है। एसओजी टीम प्रभारी सहित चार कर्मियों को निलंबित कर दिया, वहीं चार अन्य को लाइन हाजिर किया गया है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी गेट मैन अवध किशोर टिंडौली रेलवे क्रॉसिंग 29 पर तैनात थे। रविवार देर रात कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रैक से गुजरने वाली थी तभी एसओजी टीम ने वहां पहुंच कर फाटक खोलने का दबाव बनाया। मना करने पर गेट मैन को पीटने के साथ ही पिस्टल लगाकर धमकाया था। हंगामे के चलते काफी देर तक सिग्नल न मिलने की वजह से कालिंद्री एक्सप्रेस रुकी रही थी।
इस दौरान आरपीएफ व स्थानीय पुलिस भी मौके पर आ गई थी। घटना के सीसीटीवी वायरल हुए थे, दन्नाहार थाने में अज्ञात कार सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कार्रवाई करते हुए टीम प्रभारी जितेंद्र चंदेल, आरक्षी मोहन, प्रदीप सोलंकी, एसआई महेंद्र प्रताप को निलंबित किया है, टीम के आरक्षी आजाद सहित अन्य चार को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन