{"_id":"658c0b0df3458cc062033594","slug":"four-patients-died-due-to-difficulty-in-breathing-in-mainpuri-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: सांस लेने में हुई दिक्कत... चार मरीजों ने तोड़ दिया दम, बढ़ती सर्दी में रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: सांस लेने में हुई दिक्कत... चार मरीजों ने तोड़ दिया दम, बढ़ती सर्दी में रहें सावधान
Wed, 27 Dec 2023 05:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 27 Dec 2023 05:40 PM IST
सार
मैनपुरी में सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। बढ़ती सर्दी में सावधान रहें।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सर्दी के बीच अस्थमा और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्र निवासी अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों सहित चार मरीजों ने सांस लेने में दिक्कत के चलते दम तोड़ दिया। वहीं तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गांव रामनगर निवासी सौदान सिंह के 40 वर्षीय पुत्र जगतार सिंह को मंगलवार को हार्ट अटैक पड़ा। सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात जगतार सिंह की मौत हो गई। शहर के आजाद नगर निवासी स्वर्गीय लटूरी सिंह की 90 वर्षीय पत्नी गंगा देवी को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन ने मंगलवार को उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी रामप्रकाश के 32 साल के पुत्र सोनू को मंगलवार को हार्ट अटैक पड़ा। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात सोनू की मौत हो गई। औंछा थाना क्षेत्र के नगला पाल निवासी 80 वर्षीय शिवराज सिंह को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत बढ़ गई थी।
विज्ञापन
परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की मौत हुई है। तीनों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। एक अन्य को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।