{"_id":"5737693c4f1c1bb36b91a7c2","slug":"four-killed-in-bus-van-collision-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस-वैन की टक्कर में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस-वैन की टक्कर में चार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 14 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
विलाप करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिंड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर रोडवेज बस और वैन की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सभी लोग कैंसर पीड़ित को दिखाने ग्वालियर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया, वहीं घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण देर शाम तक शवों के गांव में आने का इंतजार कर रहे थे।
मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव नाकऊ निवासी पुत्तूलाल (25) पुत्र रघुनाथ जाटव को कैंसर था। वह अपनी बहनों सुखदेवी (21) और श्याम देवी (40) पत्नी श्याम किशोर और भाई बांकेलाल के साथ दिखाने के लिए ग्वालियर जा रहा था। उन्होंने गांव मानिकपुर निवासी एक व्यक्ति की वैन किराए पर ली थी। वैन को मानिकपुर का ही चालक धर्मेंद्र पुत्र मांगेलाल कठेरिया चला रहा था। बताते हैं वैन शनिवार दोपहर एक बजे जैसे ही भिंड के बटालियन क्षेत्र में पहुंची तो सामने से आ रही भदावर डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुत्तूलाल, सुखदेवी, श्याम देवी और चालक धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बांके लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भिंड की पुलिस ने ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया है।
नगर पुलिस अधीक्षक भिंड राकेश छारी ने बताया कि पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।