फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Four buses will run daily from Mainpuri to Delhi

यात्रियों के लिए अच्छी खबर: मैनपुरी से दिल्ली के लिए रोजाना चलेंगी चार बसें, जानें इनके छूटने का समय व रूट

Mon, 19 Jun 2023 07:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 07:39 PM IST
सार

बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मैनपुरी से दिल्ली के लिए रोजाना चार बसें चलेंगी। जानें इनके छूटने का समय व रूट...

विज्ञापन
Four buses will run daily from Mainpuri to Delhi
बस स्टॉप, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रोजाना शाम को बस स्टैंड से दिल्ली के लिए कौशांबी डिपो की चार बसें जाएंगी। इन बसों का संचालन शाम सात बजे से रात दस बजे के बीच किया जाएगा। इससे यात्रियों को बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

चारों बसें शाम के समय चलेंगी

कौशांबी डिपो ने चार बसों का संचालन आनंद विहार दिल्ली से मैनपुरी तक के लिए शुरू कर दिया है। चारों बसें शाम पांच बजे तक आनंद विहार से चलकर मैनपुरी बस स्टैंड पर पहुंच जाएंगी। शाम सात बजे से रात दस बजे के बीच कौशांबी डिपो की चारों बसें यात्रियों को लेकर आनंद विहार के लिए रवाना होंगी। मैनपुरी बस स्टैंड से शाम सात बजे से रात 12 बजे तक बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली जाते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वाह रे सिस्टम: 15 डॉक्टरों के नाम पर पंजीकृत हैं 449 हॉस्पिटल और लैब, सभी में फुल टाइम सर्विस देने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों की बसों का होता है संचालन

बस स्टैंड से शाम के समय मैनपुरी डिपो के अलावा इटावा, औरैया, हमीरपुर, राठ, उरई डिपो की बसों का संचालन भी होता है। दूसरे डिपो की बसें मैनपुरी बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर दिल्ली जाती हैं। फिर भी यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की कमी ही रहती है। अब कौशांबी डिपो की चार बसों का संचालन होने से मैनपुरी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।


यह भी पढ़ेंः- ताजनगरी में यहां मिलता है सुकून: आगरा आए और इन जगहों पर नहीं घूमे तो क्या घूमे, ये हैं बेहतरीन पिकनिक स्पॉट

इससे यात्रियों को मिलेगी राहत 

एआरएम पीके श्रीवास्तव ने बताया कि कौशांबी डिपो की चार बसें शाम सात बजे से रात दस बजे के बीच दिल्ली के लिए संचालित होंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। मैनपुरी डिपो की अंतिम बस रात 12 बजे सवारियां लेकर दिल्ली तक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed