{"_id":"64fc6160a196852dba05d956","slug":"five-year-old-boy-died-of-fever-in-mainpuri-while-sixteen-patients-have-been-admitted-in-critical-condition-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में बुखार का कहर: पांच साल के बालक की मौत, 16 मरीज गंभीर हालत में भर्ती; दो सैफई के लिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में बुखार का कहर: पांच साल के बालक की मौत, 16 मरीज गंभीर हालत में भर्ती; दो सैफई के लिए रेफर
Sat, 09 Sep 2023 05:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Sep 2023 05:43 PM IST
सार
मैनपुरी में बुखार का कहर जारी है। यहां एक पांच साल के बालक की मौत हो गई। जबकि, 16 मरीज गंभीर हालत में भर्ती किए गए हैं। दो मरीजों को सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार से लगातार मौतें हो रही हैं। जागीर विकासखंड के मैदेपुर निवासी पांच साल के एक बालक की मौत हो गई। वहीं 16 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन
पिछले एक महीने से जिले में बुखार के मरीजों देखे जा रहे हैं। साधारण बुखार के साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ चली है। पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत हो रही है। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मैदेपुर निवासी राजेंद्र सिंह के पांच वर्षीय पुत्र आरव को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- संपत्ति के लिए भाई बना हैवान: सिर पर किए इतने वार कि लगे 26 टांके, काट दिए कान; हाल देख डॉक्टर भी थर्रा गए
विज्ञापन
परिजन मैनपुरी में एक निजी डॉक्टर के यहां उसका उपचार करा रहे थे। शनिवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिले में बुखार से लगातार मौतें हो रही हैं। पिछले 20 दिन के जिला अस्पताल के रिकार्ड पर यदि नजर डाली जाए तो यहां पहुंचे 10 मरीजों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला युवक का शव, घरवालों ने देखा तो चीख पड़े
शनिवार को बारिश के बाद भी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां पहुंचे 80 बुखार पीड़ितों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 16 मरीज हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। चिकित्सकों की सलाह के बाद दो मरीज मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बच्चे को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।