फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man committed suicide by hanging himself in Mainpuri

Mainpuri News: घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला युवक का शव, घरवालों ने देखा तो चीख पड़े

Sat, 09 Sep 2023 05:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 05:23 PM IST
सार

मैनपुरी में युवक का शव घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला। घरवालों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया घरवाले भी नहीं बता सके। 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself in Mainpuri
थाना बिछवां, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन खुदकुशी के पीछे किसी वजह के बारे में जानकारी नहीं दे सके।

विज्ञापन


बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला खगी निवासी अनुज कुमार (28) शराब पीने का आदी हो गया था। शनिवार की सुबह भी वह शराब पीकर घर आया। इसके बाद दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया। दोपहर के समय जब परिजन कमरे में पहुंचे तो अनुज का शव फंदे पर लटका देख चीख निकल गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संपत्ति के लिए भाई बना हैवान: सिर पर किए इतने वार कि लगे 26 टांके, काट दिए कान; हाल देख डॉक्टर भी थर्रा गए
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। थानाध्यक्ष कपिल वशिष्ठ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन खुदकुशी को लेकर किसी वजह की जानकारी नहीं दे सके। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed