{"_id":"5741a17c4f1c1bb6156908b0","slug":"fever-death-of-another-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक और मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक और मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 22 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूल 2
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नीखुर्द (मेरठ)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला महमूदपुर में रविवार की सुबह बुखार के कारण 10 माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में दर्जनभर से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त, बुखार से पीड़ित होकर भर्ती हैं।
जनपद में गर्मी जानलेवा बनी है। पारा 46 के आसपास बना है। आसमान से आग बरस रही है। वहीं इस भीषण गर्मी संक्रामक रोगों का कहर भी शुरू हो गया है। सरकारी और निजी अस्पतालों में जगह गर्मी के कारण उपजे संक्रामक रोगों के पीड़ित की भीड़ है। अब तो मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रविवार को ही शहर के मोहल्ला महमूदनगर निवासी निजामुद्दीन के दस माह के बेटे हासिम की मौत हो गई। सुबह अचानक बुखार आने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालत गंभीर देख परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां चिकित्सकों ने आपातकालीन कक्ष में गंभीर हालत बताते हुए इलाज शुरू किया। पर, कुछ ही देर में मासूम बच्चे की सांसें थम गई। वहीं दिन में दो बजे के भीतर ही बुखार, उल्टी, दस्त, डायरिया से पीड़ित 41 लोग जिला अस्पताल लाए गए। इनमें 13 बीमारों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। जिला अस्पताल जैसी ही संक्रामक रोगियों की भीड़ अन्य सरकारी और निजी हास्पिटलों में भी है।