फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Female student dies by suicide in Ghiror in Mainpuri

12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड!: कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 31 Oct 2026 02:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sat, 31 Oct 2026 02:55 PM IST
सार

मैनपुरी के घिरोर में 12वीं की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Female student dies by suicide in Ghiror in Mainpuri
छात्रा का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव ढकरई में शनिवार को इंटरमीडिएट की 16 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव निवासी नरेंद्र कुमार की 16 वर्षीय पुत्री शालू ने शनिवार को मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद कमरे में पंखे के हुक से कॉपर की केबल के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed