{"_id":"66e819c8537efbc1e3073ca3","slug":"female-para-legal-volunteer-was-duped-in-name-of-getting-job-in-bank-in-mainpuri-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला पैरा लीगल वालंटियर से ठगी, पीड़िता ने पुलिस से की मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला पैरा लीगल वालंटियर से ठगी, पीड़िता ने पुलिस से की मदद की गुहार
Mon, 16 Sep 2024 05:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:13 PM IST
सार
मैनपुरी में बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला पैरा लीगल वालंटियर से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
महिला से ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर एक महिला पीएलवी से 80 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी गांव विनायकपुर का रहने वाला है। रुपये वापस मांगने पर पीड़िता को धमकाया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुर्रा थाना क्षेत्र में तैनात पैरा लीगल वालंटियर पूनम ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले गांव विनायकपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 80 हजार रुपये देने होंगे। पूनम उसकी बातों में आ गई और रुपये दे दिए।
विज्ञापन
आरोप है कि उसके आधार कार्ड, स्कूल संबंधी दस्तावेज भी ले लिए गए। जब काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं तो पूनम ने अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। धमकी दी कि अगर दोबारा रुपये मांगे तो इस नौकरी से भी हाथ धो बैठेगी। परेशान पीएलवी पूनम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन