फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fear of accident due to vehicles parked on the highway

Mainpuri News: हाईवे पर खड़े वाहनों से हादसे की आशंका

Tue, 16 Dec 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 16 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fear of accident due to vehicles parked on the highway
मैनपुरी। सर्दी में घना कोहरा छाने लगा है। हाइवे व अन्य मार्गाें पर द्श्यता शून्य तक होने लगी है। ऐसे में सड़क किनारे खड़े वाहन हादसों का कारण बन जाते हैं और कई लोग हताहत हो जाते हैं। परिवहन विभाग ऐसे वाहनों पर कार्रवाई भी करता है। फिर भी वाहनों का खड़ा होना कम नहीं हो रहा।
विज्ञापन


हाईवे पर वाहनों की पार्किंग न होने के बाद भी ढाबे होटल और अन्य प्रतिष्ठानों व सड़क किनारे तमाम वाहन पार्किंग न होने पर भी खड़े हो रहे हैं इससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है। एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि कोहरा बढ़ने के साथ जहां वाहन चालकों को रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर भी चालान किए हैं। करीब 44 वाहनों पर नो पार्किंग और रिफ्लेक्टिव टेप न लगाने पर 48 चालान किए हैं। सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे किसी भी तरह का हादसा ना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed