फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Farmer dies in bull attack

UP: खेत में किसान पर सांड़ का हमला...पटक-पटक कर मार डाला, दहशत में ग्रामीण

Fri, 24 Oct 2025 06:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 24 Oct 2025 06:21 PM IST
सार

किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। लाठी-डंडे और फावड़े से किसी तरह सांड़ को भगाया। ग्रामीण घायल को अस्पताल ले गए, जहां किसान ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Farmer dies in bull attack
किसान का फाइल फोटाे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव शाहआलमपुर में बृहस्पतिवार रात फसल की रखवाली करने गए किसान अवधेश (40) पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने सींग से उठा कर किसान को जमीन पर पटक दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


बिछवां क्षेत्र के गांव शाहआलमपुर निवासी 40 वर्षीय किसान अवधेश उर्फ राजकुमार रोजाना ही रात को पककर तैयार धान की फसल की रखवाली के लिए जाते थे। बृहस्पतिवार रात को भी वह फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। खेत पर पहुंचने के बाद उन्हें सब कुछ सामान्य लगा। आहट होने पर जब वह खेत के अंदर गए तो वहां माैजूद सांड़ हमलावर हो गया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

बचने के लिए भाग रहे अवधेश को सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। किसान की चीख पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और लाठी-डंडे और फावड़े से किसी तरह सांड़ को भगाया। आनन फानन गंभीर घायल किसान को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 

वहां कुछ देर बाद किसान ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान की मौत के बाद घर में मातम छाया है, लोग सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।

 
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत
लावारिस गोवंश के हमले में किसान की मौत के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। आसपास गांव के लोग भी खेत पर जाने में सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार लावारिस गोवंश पकड़वाने की मांग की जा चुकी है, मगर हर बार अनसुनी की जाती है। इस वजह से इस तरह के हादसे होते हैं। जिलाधिकारी से गोवंश पकड़वा कर गोशाला में भिजवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed