फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   farmer died who went to water his field in Mainpuri

Mainpuri: खेत पर पड़ी मिली किसान की लाश, सिंचाई करने गया था...फिर कभी नहीं लौटा, पुलिस कर रही जांच

Tue, 20 Feb 2024 05:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Feb 2024 05:46 PM IST
सार

किसान की लाश खेत पर पड़ी मिली। वह घर से फसल की सिंचाई करने के लिए गया था। सुबह तक नहीं लौटा। परिजन खेत गए तो जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
farmer died who went to water his field in Mainpuri
फसल की सिंचाई (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात खेत में पानी लगाने के लिए गए किसान की मौत हो गई। परिजन ने सुबह खेत पर जाकर देखा तो शव पड़ा हुआ था। मौत का सही कारण जानने के लिए परिजन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर की है। गांव निवासी किसान भारत सिंह (45) सोमवार की रात खाना खाकर अपने खेत में पानी लगाने गए थे। रात को वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजन ने सोचा कि वहीं पर सो गए होंगे। सुबह होने के बाद भी जब भारत घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। 
विज्ञापन


परिजन ने खेत पर जाकर देखा तो वहां किसान का शव पड़ा हुआ था। किसान का शव अकड़ा हुआ था, लग रहा था कि रात को किसी समय उनकी मौत हुई थी। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक रूप से बीमार है पत्नी

किसान की मौत किस कारण से हुई। इसका पता लगाने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन ने बताया कि भारत की पत्नी मानसिक रूप से बीमार है। उनके तीन पुत्रियां हैं। पिता की मौत के बाद अब पुत्रियों के आगे भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। मृतक के चचेरे भाई अंतराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed