{"_id":"64e0c9d233fba4d3070cc9c5","slug":"ex-serviceman-who-was-on-walk-in-mainpuri-died-after-being-hit-by-dcm-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: वॉक पर निकले पूर्व सैनिक को डीसीएम ने मारी टक्कर, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: वॉक पर निकले पूर्व सैनिक को डीसीएम ने मारी टक्कर, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार
Sat, 19 Aug 2023 07:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Aug 2023 07:28 PM IST
सार
मैनपुरी में वॉक पर निकले पूर्व सैनिक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Mainpuri News: पूर्व सैनिक सुभाषचंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह घर के पास इटावा रोड पर टहल रहे एक पूर्व सैनिक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। हादसे में पूर्व सैनिक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में भदावर हाउस के पास निवास कर रहे पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र (57) घर के पास ही खाद बीज की दुकान किए हुए थे। शनिवार की सुबह वह टहलने के लिए इटावा रोड पर गए थे। तभी पेट्रोल पंप के पास मैनपुरी से करहल की ओर जा रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर लगने से सुभाष चंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- अदानी ग्रुप के नाम पर ठगी: पेट्रोल पंप खुलवाने का दिया लालच, किस्तों में जमा कराए 12 लाख से अधिक...अब फरार
विज्ञापन
उधर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। रोते बिलखते परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। दोपहर को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।