{"_id":"578f80984f1c1b7244c4b581","slug":"everyone-must-plant-five-plants","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक व्यक्ति को लगाने चाहिए पांच पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक व्यक्ति को लगाने चाहिए पांच पौधे
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
पौधे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका परिषद द्वारा नगला कीरत स्थित अंबेडकर मूर्ति से लेकर हसनपुर जाने वाले मार्ग तो 220 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष और ईओ ने पौधा लगाकर किया।
पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा शहर को हराभरा बनाया जाए। साथ ही ग्रीन यूपी और क्लीन यूपी के सपने को साकार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आम व्यक्ति को भी आगे आना चाहिए। तभी शहर हराभरा दिखेगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पांच पौधे अवश्य रोपने चाहिए।
ईओ रामपाल यादव ने कहा कि पौधे हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। पौधों से हमें आक्सीजन मिलती है। यदि आक्सीजन मिलनी बंद हो जाए तो जीवन भी कुछ क्षणों में समाप्त हो जाएगा। इस दौरान नगला कीरत से लेकर हसनपुर जाने वाले मार्ग तक 220 पौधे रोपे गए। इस मौके पर सतीश बाबू, मयंक जैन, अनिल कुमार यादव, रामौतार, मीरा कश्यप, मनोज कुमार गुप्ता, यूसुफ, जगदीश आदि मौजूद रहे।