फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Even a small worker gets a big responsibility in BJP

Mainpuri News: भाजपा में छोटे कार्यकर्ता को भी मिलती बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 14 Dec 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 14 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Even a small worker gets a big responsibility in BJP
फोटो 12 भोगांव में एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
मैनपुरी। भोगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनाेनीत किया गया है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से जारी की गई सूची में कलस्टर 12 ब्रज क्षेत्र इटावा-मैनपुरी से उनको यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

भोगांव विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2017 में पहली बार विधायक चुने गए रामनरेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में आबकारी विभाग के कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा ही देश की एकमात्र ऐसी राजनैतिक पार्टी है। जिसमें छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में ही समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर दिया जाता है। भाजपा सरकार की अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की स्पष्ट नीति है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत फर्जी मतदाताओं की पहचान हो रही है। इससे विरोधी दल के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, राहुल चतुर्वेदी, शिवदत्त भदौरिया ने बधाई दी है।
------------
परिवारवाद में नहीं विकास में विश्वास रखती भाजपा

फोटो 12 भोगांव में एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

- पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताते हुए कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान का किया वितरण
भोगांव। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरित किया। रविवार को दाऊजी मंदिर के पास हुए कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है। जिसमें छोटा सा कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच जाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद में नहीं सबका साथ, सबका विकास में विश्वास रखती है। इसलिए आज भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। चंदन शाक्य, रमेशचंद्र शर्मा, एसके सनातनी, आशीष चौरसिया, प्रमोद भारद्वाज, गौरव शाक्य मौजूद रहे। संवाद

-------
प्रेमसिंह शाक्य को भी मिली जिम्मेदारी

फोटो 25 प्रेमसिंह शाक्य-

मैनपुरी। किशनी क्षेत्र के रहने वाले प्रेमसिंह शाक्य को भी भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनाेनीत किया गया है। वह वर्तमान में पैक्सपेड के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह दो बार लोकसभा का चुनाव भी मैनपुरी लोकसभा सीट से लड़ चुके हैं। माना जा रहा है कि जिले के शाक्य मतदाताओं में उनकी पैठ को देखते हुए भाजपा ने उनको यह दायित्व सौंपा है। उनके मनोनयन पर भाजपाइयों ने उनको बधाई दी है। संवाद

फोटो 12 भोगांव में एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

फोटो 12 भोगांव में एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

फोटो 12 भोगांव में एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

फोटो 12 भोगांव में एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed