फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Evaluation by teachers boycott

शिक्षकों ने किया मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Evaluation by teachers boycott
मैनपुरी। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पहले दिन शिक्षकों के कार्य बहिष्कार के  चलते शुरू नहीं हो सका। माध्यमिक और वित्तविहीन शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले में बने चारों मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों ने कार्य नहीं किया। शिक्षकों का कहना है कि मांगे पूरी न हुईं तो एक अप्रैल तक मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में इंटर के 31 विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इनमें हिंदी, गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थ शास्त्र, समाज शास्त्र, नागरिक शास्त्र सहित कई विषयों की उत्तरपुस्तिकाएं शामिल हैं। इसके लिए 60 डिप्टी हेड 500 परीक्षक बनाए गए हैं। पहले दिन ही शिक्षक पहुंचे तो लेकिन मांगे पूरी न होेने के चलते कार्य नहीं किया। वहीं क्रिश्चियन इंटर कालेज में हालांकि सुबह बैठक कर डिप्टी हेड को दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि उत्तर पुस्तिकाएं जांचते समय छात्र हित का ध्यान रखें। वहीं नेशनल इंटर कालेज भोगांव में भी मूल्यांकन कार्य नहीं हुआ। वहां भी बैठक में आवश्यक निर्देश जरूर दिए गए लेकिन कार्य नहीं हुआ। वहीं नरसिंह इंटर कालेज करहल में भी मूल्यांकन का बहिष्कार हुआ। बहिष्कार करने वालों में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद दुबे, संतोष शाक्य, प्रशांत कुमार आदि शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन


कक्षों में लगे रहे ताले
पहले दिन मूल्यांकन कार्य शुरू न होने के चलते जिन कक्षोें में उत्तर पुस्तिकाएं रखी हैं। उनमें ताले लगे रहे। यदि मूल्यांकन कार्य शुरू होता तो पहले दिन 50-50 आदर्श उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक संगठनों से बात की जाएगी। उनसे कहा जाएगा कि वह छात्र हित के लिए अपना कार्य करें। शासन से मांगे करते रहे। साथ ही उन्होंने भी शासन को शिक्षकों की मांगों से अवगत करा दिया है।

                            आरपी यादव ,डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed