{"_id":"6a888edbff692033900a02f4","slug":"if-not-by-drowning-or-strangulation-then-how-did-the-farmer-die-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1139783-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: डूबने और गला कसने से नहीं तो कैसे हुई किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: डूबने और गला कसने से नहीं तो कैसे हुई किसान की मौत
Fri, 21 Aug 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो15 ठेका हटाए जाने की मांग करती महिलाओं को समझाते पुलिस अधिकारी। संवाद
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव बमरौली के रहने वाले 50 वर्षीय किसान की मौत का राज पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद उलझ गया है। पुलिस पानी में डूबने तो परिजन गला दबाकर हत्या करने की आशंका प्रकट कर रहे थे। यह दोनों ही बिंदु पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने नहीं आए। ऐसे में चिकित्सक ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए आगरा भेजा है। इस वजह से पुलिस के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। किसान सतीश कुमार 18 अगस्त को घर से कहीं चले गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर को सतीश का शव घर से करीब 400 मीटर दूर तालाब में पड़ा मिला था। किसान के गले पर पायजामा कसा हुआ था। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सतीश की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सक ने विसरा सुरक्षित करने के बाद जांच के लिए भेजा है। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
महिलाओं ने की शराब ठेका हटाने की मांग
किसान सतीश कुमार का शव शुक्रवार दोपहर गांव पहुंचा तो परिजन में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित महिलाओं ने गांव में स्थित शराब ठेके की ओर रुख किया। पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर रोक लिया। महिलाओं का कहना था कि गांव से शराब के ठेके को हटाया जाए। शराब पीने के कारण ही इस तरह के हादसे हो रहे हैं। सीओ कुरावली सच्चिदानंद ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि यदि ठेका हटाने की मांग है तो जिलाधिकारी के लिए प्रार्थनापत्र दें। उस पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद