फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Engineering student's body was found hanging from tree

इंजीनियरिंग छात्र का शव पेड़ से लटका मिला

Sun, 22 May 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 22 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Engineering student's body was found hanging from tree
विजय चौक पर आत्महत्या करने वाला व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में इंजीनियरिंग छात्र का शव रविवार सुबह एक खेत में पेड़ पर लटका मिला। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दे दी है। छात्र की मौत की वजह फंदा लगने से होना बताई गई है। छात्र की मौत का कारण भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटना दर्शाया गया है। लेकिन अक्सर आत्महत्या के मामले में गर्दन के आगे के हिस्से में फंदा के निशान गहरे होते हैं। जबकि छात्र की गर्दन के चारों ओर गहरे निशान थे। ये भी माना जा सकता है कि उसका गला घोंटा गया हो। 
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रायराजपुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा शोभाराम यादव के पुत्र कुलदीप यादव (21) पालीटेक्निक करने के बाद नोएडा में इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा था। रविवार सुबह गांव से 12 किलो मीटर दूर थाना करहल क्षेत्र के गांव कांकन में उसका शव जामुन के पेड़ से लटका मिला। कुलदीप की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में कांकन पहुंचे। यहां पुत्र की लाश देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची थाना करहल पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


परिवारीजनों के मुताबिक मृतक दो महीने पूर्व ही इंजीनियरिंग की कोचिंग करने नोएडा गया था। वह घर आ रहा है इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं थी। उसने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या की है। इसको लेकर भी पुलिस और परिवारीजनों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed