फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Employment in the room off the beaten man

रोजगार सेवक को कमरे में बंदकर पीटा

Fri, 22 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 22 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Employment in the room off the beaten man
रोजगार सेवक को कमरे में बंदकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड के ग्राम तालिबपुर में प्रधानपति ने रोजगार सेवक को कमरे में बंदकर लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। उसका मस्टरोल और अन्य दस्तावेज फाड़कर फेंक दिए। पीड़ित ने थाने में प्रधानपति के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


ग्राम तिलियानी में तैनात रोजगार सेवक ब्रजबिहारी गुरुवार शाम को हैंडपंप का सर्वे, आधार कार्ड की लिंकेज लेने और मस्टरोल पर हस्ताक्षर कराने के लिए ग्राम प्रधान रीना देवी के घर गया। उसका आरोप है कि प्रधानपति आत्मोज उफ़ॱर पम्मी जो  सरकारी शिक्षक हैं, ने उनके साथ गाली गलौज की। मना करने पर घर का दरवाजा बंदकर लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। प्रधानपति ने सभी पेपर फाड़ दिए। रोजगार सेवक के साथ हुई मारपीट की सूचना पर एकत्रित हुए अन्य रोजगार सेवकों ने थाने में प्रधानपति के खिलाफ तहरीर दी। एक शिकायती पत्र बीडीओ अब्दुल माजिद को देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। माजिद अली ने पीड़ित रोजगार सेवक को न्याय दिलाने की बात कही है। वहीं आरोपी प्रधानपति आत्मोज ने रोजगार सेवक के सभी आरोप से इंकार किया है। उनका कहना था कि ब्रजबिहारी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर भतीजे राजीव को गोली मार दी थी। मुकदमा से बचने के लिए वो उन पर झूठा आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed