{"_id":"56ec44964f1c1b50248b5338","slug":"employees-did-not-receive-performance-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
वार्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को फरवरी माह का वेतन अब तक न मिलने पर शुक्रवार को कर्मचारियों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित कर्मचारियोें ने प्रदर्शन कर सीएमएस से मुलाकात कर वेतन दिलाने की मांग की। सीएमएस ने शीघ्र वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। तब कर्मचारियों का आक्रोश शांत हुआ।
शुक्रवार को जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हरिकृष्ण शर्मा का कहना था कि होली नजदीक है। अभी तक फरवरी का वेतन न मिलने से खरीदारी कैसे होगी। कर्मचारियों को अब तक वेतन मिल जाना चाहिए था।
टीसी भारती ने कहा कि होली को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को शीघ्र वेतन दिलाने की व्यवस्था करनी चाहिए थी। होली पर अभी तक वेतन न मिलने से खरीदारी कैसे हो सकेगी। नरेश सैनी ने कहा कि त्योहार का ध्यान रखना चाहिए। सीएमएस डाक्टर दुष्यंत त्यागी ने कर्मचारियों की जायज मांग बताते हुए संबंधित लिपिक को शीघ्र वेतन दिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभी कर्मचारी मौजूद थे।