Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   emergency situation at District Hospital deteriorating as number of fever patients is increasing In Mainpuri

Mainpuri News: बुखार के मरीज बढ़ने से इमरजेंसी के बिगड़ रहे हालात, उपलब्ध बेड से तीन गुना आ रहे रोगी

Sun, 15 Sep 2024 06:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 06:10 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार के मरीज बढ़ने से इमरजेंसी के हालात बिगड़ रहे हैं। यहां उपलब्ध बेड से तीन गुना रोगी पहुंच रहे हैं। इससे घंटों तक टेबल पर ही इलाज करना पड़ता है। 

विज्ञापन
emergency situation at District Hospital deteriorating as number of fever patients is increasing In Mainpuri
मैनपुरी जिला अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ते ही इमरजेंसी के हालात बिगड़ने लगे हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को बेड की कमी पड़ गई तो घंटों मरीजों को टेबल पर ही लिटाए रखा गया।

विज्ञापन


बुखार ने तेजी के साथ जिले में पैर पसारने से शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराए जा रहे हैं। मरीज बढ़ने के साथ ही महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी के हालात भी बिगड़ने लगे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

स्थिति यह है कि यहां मात्र 20 बेड की व्यवस्था है, जबकि 24 घंटे में यहां 50 से 60 मरीज भर्ती हो रहे हैं। एक साथ मरीज आने के चलते उन्हें इंडोर वार्ड तक भेजने में भी समय लगता है। ऐसे में यहां आए दिन व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।
 
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने बेडों की कमी को देखते हुए यहां चार टेबल की व्यवस्था की है। टेबल पर मरीज को 10 से 15 मिनट इमरजेंसी में तो रखा जा सकता है लेकिन घंटों लिटाना उनके जीवन के साथ खिलवाड़ है। करीब तीन से चार फुट ऊंची और मात्र 18 इंच चौंड़ी मेज पर मरीजों को भर्ती कर घंटों इलाज दिया जाता है। 
 
विज्ञापन

ऐसे में मरीज को करवट लेने में भी दिक्कत होती है। करवट लेते समय मरीज तीन से चारफुट नीचे गिरकर गंभीर घायल भी हो सकता है। जिम्मेदार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार तो यहां बेड और टेबल फुल होने के बाद घंटों मरीजों को स्ट्रेचर पर ही रखा जाता है।
 

अस्पताल के इंडोर वार्ड में पर्याप्त बेड की सुविधा है। इमरजेंसी में एक साथ मरीज आने पर कभी-कभी दिक्कत आती है। जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा। -डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed