{"_id":"5803b9c34f1c1b210328f519","slug":"electrification-angry-villagers-demonstrating-absence","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतीकरण न होने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतीकरण न होने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समान क्षेत्र के गांव गुबरिया में रविवार को विद्युतीकरण न होने से नाराज ग्रामीणों ने भाजपा के झंडे हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला भी फूंका।
शनिवार को दूसरे गांव के विद्युतीकरण के लिए विद्युत पोल गुबरिया गांव होकर जा रहे थे। ग्रामीणों ने उक्त सामान जबरन गांव में ही उतरवा लिया। इसकी सूचना चालक ने ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने मामले की जानकारी विधायक ब्रजेश कठेरिया के साथ ही अधिकारियों को दी। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। इसके बाद ही ठेकेदार ने ग्रामीणों के कब्जे से पोल वापस लिए।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बताया गया था कि गुबरिया गांव विद्युतीकरण की सूची में है ही नहीं। इसके चलते ही उन्होंने गांव में विद्युत पोल जबरन उतरवा लिए। इसके बाद विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि यदि विद्युतीकरण नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विधायक ब्रजेश कठेरिया का कहना है कि गुबरिया गांव में विद्युतीकरण प्रस्तावित है। इस मामले में सांसद तेजप्रताप यादव ने उच्चाधिकारियों से भी बात की है।
युवाओं की नहीं होती शादी
किशनी। गुबरिया के ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से गांव में बिजली नहीं आई। इसके चलते युवाओं की शादी होना मुश्किल हो गया है। जिनकी शादी हो गई है उनके यहां विद्युत उपकरण धूल फांक रहे हैं। बच्चे बिजली न होने के चलते पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें दीपक की रोशनी में पढ़ना पड़ता है।