फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   elderly man riding bike died after colliding with cattle in Mainpuri while two people injured

Mainpuri: अचानक रोड पर आ गया गोवंश, टकरा गए बाइक सवार; एक की मौत... दो घायल

Tue, 16 Jul 2024 04:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 04:39 PM IST
सार

मैनपुरी में गोवंश अचानक रोड पर आ गया। बाइक सवार इससे टकरा गए। वृद्ध की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
elderly man riding bike died after colliding with cattle in Mainpuri while two people injured
सड़क के मध्य में बैठे गोवंश। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह बाइक सवार अचानक सामने से आए गोवंश से टकरा गया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के गांव हवेली निवासी दुर्बीन सिंह (65) का एक मकान ज्योंति तिराहा के पास है। मंगलवार की सुबह वह अपने शहर स्थित मकान से गांव हवेली जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ परिवार के भगत सिंह और सुबोध भी थे। बाइक जब मैनपुरी रोड कस्बा ज्योंती के पास पहुंची। तभी अचानक सामने गोवंश आ गया। उसके बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर गोवंश से जा टकराई। 
विज्ञापन


हादसे में दुर्बीन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। हादसे की खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन मोर्चरी पहुंचे। हादसे में दुर्बीन सिंह की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed