फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Due to breaking of electric poles due to vehicle collision in Mainpuri supply interrupted in many villages

Mainpuri News: वाहन की टक्कर से करीब आधा दर्जन बिजली के खंभे टूटे, 20 से अधिक गांवों में अंधेरा

Tue, 30 May 2023 08:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 May 2023 08:56 PM IST
सार

मैनपुरी में वाहन की टक्कर से करीब आधा दर्जन बिजली के खंभे टूट गए। इससे 20 से अधिक गांवों में सप्लाई बाधित हो गई और अंधेरा छाया हुआ है। 

विज्ञापन
Due to breaking of electric poles due to vehicle collision in Mainpuri supply interrupted in many villages
Mainpuri News: वाहन की टक्कर से करीब आधा दर्जन बिजली के खंभे टूटे, 20 से अधिक गांवों में अंधेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बेवर मार्ग पर धरमंगदपुर के पास सोमवार की रात किसी वाहन की टक्कर से बिजली के पांच खंभे टूट कर गिर गए। इससे 20 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीणों को गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। मंगलवार शाम तक बिजली के खंभे ठीक नहीं होने पर घरों में पेयजल संकट रहा।

विज्ञापन


बेवर मार्ग पर कूंडी गांव को जाने वाली हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभों को रात में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पांच बिजली के खंभे टूट कर गिर गए। हादसे के समय बिजली कटौती चल रही थी। जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। थोड़ी देर बाद जब आपूर्ति चालू हुई तब गांवों में बिजली नहीं आई तब लोगों को खंभा टूटने की जानकारी हुई। 

विज्ञापन

आपूर्ति चालू नहीं हो सकी

आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में पूरी रात बितानी पड़ी। मच्छरों ने भी काफी परेशान किया। बिजली के खंबे ठीक नहीं होने से लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा। सुबह सबसे ज्यादा दिक्कत पानी पानी की हुई। मंगलवार की शाम तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह गांव हुए प्रभावित

बिजली के खंभे टूटने से 20 गांवों की आपूर्ति शाम तक बंद रही। इनमें धरमंगदपुर, पलौड़ी, हबिलिया, परशुरामपुर, नुनारी, नगला तारा, नगला शीतल, सकरा, नरायणपुर, डिलाह, शोभनपुर, पालनगर, कमलनेर, हनुमंतपुर, पंचमपुर, गड़ी, ईशापुर, नगला अहिर आंशिक गांवों की विद्युत आपूर्ति मंगलवार की शाम तक बंद है।

काम चल रहा है, जल्द आपूर्ति शुरू हो जाएगी

एसडीओ विद्युत रजत शुक्ला ने कहा कि खंभे टूटने की जानकारी रात में लाइनमैन के द्वारा मिली थी। दूसरे खंभे लगवाने के लिए संबंधित ठेकेदार से कहा गया है। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed