{"_id":"5865530e4f1c1b265eeebefa","slug":"drunken-worker-at-the-office-by-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत कर्मचारी ने किया कार्यालय में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत कर्मचारी ने किया कार्यालय में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत कर्मचारी ने किया कार्यालय में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
शराब के नशे में धुत चपरासी ने गुरुवार को कृषि विभाग कार्यालय में जमकर हंगामा किया। अधिकारियों और कर्मियों से अभद्रता पर उतारू नशेड़ी को पकड़कर कोतवाली ले जाया गया।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कृषि विभाग कार्यालय में गुरुवार सुबह चपरासी धर्मेंद्र शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। उसने पहले तो कर्मियों से अभद्रता की उसके बाद कार्यालय में हंगामा किया। इस बीच वहां पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर उदयभान सिंह गौतम को देखने के बाद भी उस पर कोई असर नहीं हुआ और लगातार हंगामा करता रहा। समझाने पर उनके साथ भी अभद्रता पर उतारू हो गया। इसके बाद कर्मियों ने उसे पकड़कर गाड़ी में डालकर कोतवाली लेकर पहुंचे। वहां पहुंचते ही चपरासी का नशा काफूर हो गया। पुलिस को देखकर कभी हाथ जोड़कर माफी मांगता तो कभी कान पकड़कर। लेकिन अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी। देर शाम तक उसके विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी गई थी।