{"_id":"57a889b14f1c1b2a12ee4396","slug":"drizzle-sometimes-drizzling-face-bloom","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी तो कभी रिमझिम बारिश ने खिलाए चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी तो कभी रिमझिम बारिश ने खिलाए चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिन से लगातार पड़ रही तेज धूप और गर्मी से सोमवार को राहत मिल गई। सोमवार सुबह 12:30 बजे से शुरू हुई बारिश ने चेहरे खिलाए। झमाझम तो कभी रुक-रुककर बारिश हुई। किसान भी धान की रोपाई करते नजर आए।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे तक तो उमस भरी गर्मी रही। दस बजे अचानक आसमान पर काली घटाएं घिरनी शुरू हो गईं। 12:30 बजे से रिमझिम बारिश हुई, शाम को रुक-रुककर होने लगी। हालांकि गया। देर शाम तक रुक-रुक कर कभी बूंदाबांदी तो कभी रिमझिम बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। रिमझिम बारिश के चलते बाजारों और प्रमुख सड़कों पर आम दिनों की तरह चहल-पहल भी कम ही नजर आई। सब्जी मंडी में तो इस कदर कीचड़ हो गया कि लोग सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
बारिश से निचली सड़कों और गलियों में जलभराव भी हुआ। कच्ची गलियों में तो इस कदर कीचड़ हो गया कि लोगों को निकलने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को स्कूल से लौटने में हुई। स्कूली छात्र-छात्राएं भीगते हुए विद्यालयों से वापस आते दिखाई दिए। बाजार, कचहरी आदि जाने आने वाले लोग भी रिमझिम बरसात में भीगते दिखे। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से गर्मी से निजात मिलने पर लोग खुश नजर आए। उधर बारिश और मौसम का रुख देख किसानों की उम्मीद बढ़ी है कि अब फसल ठीक-ठाक हो जाएगी। बारिश से बाजरा, मक्का, धान आदि की फसलों की सिंचाई करने से किसानों को छुटकारा मिल गया है। कई किसान खेतों में परिवार और मजदूरों के साथ धान की रोपाई करते नजर आए। उधर, कुरावली में दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।