फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dogs kill 38 sheep in Mainpuri

UP: मैनपुरी में कुत्तों का आतंक, बाड़े पर हमला कर 38 भेड़ों को मार डाला; पांच घायल

Fri, 13 Feb 2026 10:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 13 Feb 2026 10:47 PM IST
सार

रात को बाड़े में भेड़ों के चिल्लाने की आवाज सुन कर अजीत जाग गए। बाहर आकर देखा तो कुत्तों का झुंड भेड़ों को खा रहा था, शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन
Dogs kill 38 sheep in Mainpuri
कुत्ते - फोटो : credit

विस्तार

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव चढरऊआ में बृहस्पतिवार रात कुत्तों के झुंड ने एक पशुपालक के बाड़े में हमला कर 38 भेड़ों को मार दिया। जगार होने के बाद ग्रामीणों ने झुंड को खदेड़ कर भगाया, पांच भेड़ जख्मी हो गई हैं। तहरीर के बाद पुलिस ने भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया। मरी भेड़ों को दफना दिया है। पशुपालक के पास कुल 98 भेड़ें थीं।
विज्ञापन


एलाऊ क्षेत्र के गांव चढरऊआ के रहने वाले अजीत कुमार भेड़ पालन कर परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं। बृहस्पतिवार रात को उनकी भेड़ घर के बाहर बाड़े में बंधी हुई थीं। देर रात को बाड़े में भेड़ों के चिल्लाने की आवाज सुन कर अजीत जाग गए। बाहर आकर देखा तो कुत्तों का झुंड भेड़ों को खा रहा था, शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


सभी ने कुत्तों के झुंड को खदेड़ कर भगाया। बाड़े में जाकर देखा, वहां 38 भेड़ों के शव पड़े हुए थे। पांच भेड़ घायल हो चुकी थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। तहरीर के बाद मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद सभी भेड़ों के शवों को गड्ढा खोद कर दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति आंकलन कर भेजी रिपोर्ट
कुत्तों के झुंड ने हमला कर 38 भेड़ मार दीं, वहीं पांच भेड़ घायल अवस्था में हैं। जानकारी के बाद शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर क्षति आंकलन किया। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है, लेखपाल का कहना है कि पशु पालक को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed