फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   doctor told causes of diarrhea and measures to prevent it In Mainpuri

Mainpuri Weather News: पारा पहुंचा 40 के पार, डायरिया से छह दिन में पांच मरीजों की मौत, पढ़ें डॉक्टर की सलाह

Sat, 10 Jun 2023 08:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 08:14 PM IST
सार

Mainpuri Weather News: जिले में पारा 40 के पार पहुंच गया। इससे डायरिया व बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इससे छह दिन में पांच मरीजों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
doctor told causes of diarrhea and measures to prevent it In Mainpuri
Mainpuri: जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में डायरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। छह दिन में डायरिया की चपेट में आने से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 15 मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में डायरिया की शिकायत लेकर पहुंचे 52 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि सात मरीज भर्ती कराए गए।

विज्ञापन

बढ़ रहे डायरिया के मरीज

पिछले कुछ दिनों से जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। इसके चलते लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के पास डायरिया की समस्या लेकर 52 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों को उपचार के साथ ही बचाव की सलाह दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती कराए गए 56 मरीज

शनिवार को जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित सात मरीज भर्ती कराए गए। वहीं तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार पिछले छह दिन में ओपीडी में डायरिया के 298 मरीज पहुंचे हैं। इनमें से 56 मरीज भर्ती कराए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित

वहीं 22 मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। छह दिन में पांच मरीजों की मौत भी हुई। डायरिया के मरीज बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित हो गया है। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे डायरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें। अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाए।

यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण और लक्षण
 

डायरिया के कारण-

  • गर्म वातावरण से एकदम ठंडे वातावरण में आना
  • रोटा वायरस का इंफेक्शन
  • दूषित पानी का प्रयोग करना
  • दूषित खाना खाना

बचाव के उपाय-

  • तेज धूप में जाने से बचें
  • बाहर की चीजों का सेवन कम करें
  • दाल का पानी पिलाएं
  • चावल का मांड सेवन कराएं
  • दही केला सेवन कराएं
  • हल्की चाय के साथ हल्का पाचन युक्त भोजन लें
  • जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें।
यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और मामा ने किया गलत काम
 

सीएमएस डॉ. मदनलाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से डायरिया के मरीज बढ़े हैं। चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार दें। मरीजों को हर संभव बेहतर उपचार दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed