{"_id":"572b85154f1c1b56665cd190","slug":"dm-stopped-by-one-day-s-salary-of-25-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने रोका 25 कर्मियों का एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने रोका 25 कर्मियों का एक दिन का वेतन
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 05 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी लोकेश एम ने गुरुवार सुबह उप निदेशक कृषि, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रामगंगा कमांड के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उक्त कार्यालयों से राम गंगा कमांड के दिनेश कुमार यादव सहित 25 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी अनुपस्थित लोगों का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम सुबह 10:25 बजे उप निदेशक कृषि प्रसार कार्यालय पहुंचे। वहां के हेडक्लर्क आलोक सिंह, विमलेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, जय कुमार, जीप चालक राजेंद्र सिंह, पत्रवाहक श्रीपाल, विक्रम सहाय, कनिष्ठ लिपिक अनिल कुमार भारती कार्यालय में अनुपस्थित मिले। कनिष्ठ लिपिक तीन मई से कार्यालय से अनुपस्थित थे। उप निदेशक कृषि कार्यालय में जिलाधिकारी के पहुंचने के बाद पहुंचे। भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय से पीए वीरेंद्र सिंह, अवर अभियंता नरेश बाबू, मान चित्रकार विनोद कुमार राय, वरिष्ठ सहायक नीरज कुमार, प्रभारी जेई जय सिंह एवं पत्रवाहक रामपाल कार्यालय से अनुपस्थित थे। वहीं परीक्षण प्रयोगशाला से वरिष्ठ सहायक सुधीर कुमार यादव कार्यालय से चार मई से नदारद हैं।
जिलाधिकारी सुबह 10:40 बजे रामगंगा कमांड कार्यालय पहुंचे। वहां का नजारा देख दंग रह गए। कार्यालय से स्वयं अधिकारी दिनेश कुमार यादव के साथ ही अवर अभियंता देवेंद्र सिंह, सींच पर्यवेक्षक रमेश चंद्र, प्रेम सिंह, लेखाकार, दिनेश प्रताप गुप्ता, वरिष्ठ सहायक एसपी गौतम, वाहन चालक रमेश चंद्र, चतुर्थ श्रेणी कर्मी यतेंद्र सिंह, डब्ल्यूटीडी सुधा यादव, सीओ नीरज कुमार पाल कार्यालय से नदारद थे। नीरज पाल कल भी कार्यालय से अनुपस्थित थे। इस पर डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए।