{"_id":"6742b99efea7abd79f0c2d85","slug":"dimple-yadav-told-reason-due-to-which-margin-of-victory-in-karhal-reduced-allegation-on-administration-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karhal Election Result: डिंपल यादव ने बताई वो वजह...जिससे करहल में जीत का अंतर हुआ कम, प्रशासन पर ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karhal Election Result: डिंपल यादव ने बताई वो वजह...जिससे करहल में जीत का अंतर हुआ कम, प्रशासन पर ये आरोप
Sun, 24 Nov 2024 10:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Nov 2024 10:59 AM IST
सार
करहल में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने जीत तो दर्ज की, लेकिन जीत का अंतर कम रहा। इस पर सांसद डिंपल यादव ने कहा कि करहल में प्रशासन ने चुनाव लड़ा। इसी वजह से वोटों का अंतर कम रह गया।
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव की जीत के बाद मतगणना स्थल पर पहुंची सपा सांसद, एमएलसी और विधायक किशनी ने मतदान के दौरान प्रशासन पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि सपा की हार का अंतर कम होने के पीछे जिला प्रशासन जिम्मेदार है।
सांसद डिंपल यादव ने कहा कि मतदान के दौरान बूथों पर प्रशासन की मदद से भाजपा के लोगों ने मतदाताओं को परेशान किया। लोगों को वोट नहीं डालने दिए गए। इसकी शिकायतें भी की गईं लेकिन इसके बाद भी जिला प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। एमएलसी मुकुल यादव ने कहा कि मतदान के दौरान भाजपा के लोग बिना किसी अनुमति के खुले आम बूथों पर घूमते नजर आए लेकिन जिला प्रशासन उन्हें रोकने का कार्य नहीं कर सका।
विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि करहल विधानसभा उपचुनाव के दौरान मैनपुरी जिले के ही नहीं कई बाहरी जनपद से आए भाजपा के लोगों ने बूथों पर जाकर कब्जा किया। इसकी शिकायतें निर्वाचन आयोग से भी की गईं। वीडियो और फोटो भी दिए गए लेकिन प्रशासन ने काई ध्यान नहीं दिया। प्रशासन की मदद से ही भाजपा सपा के जीत के अंतर को कम किया है। हालांकि मतगणना को उन्होंने निष्पक्ष बताया।