फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   DGP directed at the chamber of judges, including the court complex was extensive searches

डीजीपी के निर्देश पर जजों के चेंबर सहित कोर्ट परिसर की हुई सघन तलाशी

Wed, 28 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 28 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
DGP directed at the chamber of judges, including the court complex was extensive searches
डीजीपी के निर्देश पर जजों के चेंबर सहित कोर्ट परिसर की हुई सघन तलाशी - फोटो : अमर उजाला
खुफिया विभाग की सूचना पर डीजीपी ने प्रदेश भर के न्यायालयों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उक्त निर्देशों के बाद बुधवार सुबह पुलिस अधिकारियों और इंटेलीजेंस की टीम ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी ली। जजों के चेंबर सहित पूरे कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वैड और मेटल डिटेक्टर से लैस पुलिसकर्मी चेकिंग करते नजर आए। इस दौरान एएसपी और सीओ सिटी समेत बड़ी संख्या में पुलिसबल वहां मौजूद रहा।
विज्ञापन


खुफिया विभाग से सूचना मिलने के बाद प्रदेश भर के न्यायालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोई भी अप्रिय घटना न हो सके इसके लिए डीजीपी ने प्रदेश भर में सघन चेकिंग करने के निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को एएसपी दिगंबर कुशवाह और सीओ सिटी शिष्यपाल सिंह पुलिसबल के साथ दीवानी पहुंचे। वहां जजों के चेंबर की सघनता से जांच किए जाने के साथ ही मेटल डिटेक्टर से कोर्ट रूम, अधिवक्ताओं के बस्ते, दीवानी हवालात, परिसर में बनी झाड़ियों में आदि सभी स्थानों को चेक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अलावा इंटेलीजेंस के लोगों ने भी परिसर को चेक किया। डॉग स्क्वैड की मदद से परिसर में संदिग्ध लोगों और वस्तु की खोजबीन की गई। दीवानी परिसर में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों से जानकारी लिए जाने के साथ ही तलाशी भी ली गई। करीब दो घंटे तक चली चेकिंग के दौरान परिसर में सबकुछ ठीक ठाक मिलने के बाद अधिकारी वापस लौट गए। सीओ सिटी ने बताया कि तीन दिन तक रोजाना सघन चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलर्ट जारी होने के बाद कोर्ट परिसर में सभी स्थानों की सघनता से तलाशी ली गई है। चेकिंग के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। परिसर में 24 घंटे सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी और पीएसी तैनात रहती है।
शिष्यपाल सिंह, सीओ सिटी सदर

पीएसी को भी चौकन्ना रहने के निर्देश
मैनपुरी। दीवानी परिसर में सुरक्षा के लिए वहां पीएसी की एक कंपनी हर वक्त मौजूद रहती है। बुधवार को चेकिंग करने पहुंचे एएसपी ने पीएसी जवानों से परिसर की सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी संदिग्ध के मूवमेंट पर नजर बनाए रखें। तलाशी लिए जाने के साथ ही उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराएं।


अचानक हुई चेकिंग से मचा हड़कंप
मैनपुरी। कोर्ट परिसर में अचानक बढ़ी संख्या में पुलिसबल पहुंचने के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। आधुनिक उपकरणों के साथ पुलिस को चेकिंग करता देख एकबारगी परिसर में लोग घबरा गए। चेकिंग के बारे में सही जानकारी मिलने के  बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed